प्रसपा ने गरीब बहनों संग मनाया रक्षाबंधन आगरा।

😊 Please Share This News 😊
|
प्रसपा ने गरीब बहनों संग मनाया रक्षाबंधन आगरा। रक्षाबंधन के मौके पर प्रसपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने
ने गरीब बहनों के साथ त्योहार मनाया। बच्चियों को मिठाई और अन्य चीजें उपहार में दी। पदाधिकारियों ने बच्चियों को हमेशा उनको मदद करने की वायदा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के पर्व पर भाईयो की कलाई पर बहनों ने रखी बांधी जिसके बदले में भाईयो ने अपनी बहन की हर समय मदद करने का वायदा किया। इसके साथ ही गरीब बच्चियों के साथ त्योहार बनाने के लिए रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी रामलीला ग्राउंड में पहुँचे। वहां पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों की बच्चियों के साथ उन्होंने त्योहार मनाया। बच्चियों को मिठाई और चॉकलेट दी जिसके बाद बच्चियों की खुशी का ठिकाना नही था। वही पदाधिकारियों ने बच्चियों को भरोसा दिया कि भविष्य में कभी भी उनको जरूरत होगी तो वह हरसंभव उनकी मदद करेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी महमूद महानगर सचिव बादशाह खान दानिश खान
प्रदेश सचिव महिला सभा नीलम श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष महिला सभा प्रियंका चौहान
रहीम खान आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |