महिला सभा ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

😊 Please Share This News 😊
|
ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी महिला सभा नोएडा महानगर की सदस्यों ने अध्यक्ष सुशीला भारती के नेतृत्व में बुधवार को सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पहुँचकर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान से भेंट कर उन्हें नावदायित्व के लिए बधाई दी और उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने समाजवादी महिला सभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी संगठन व बूथ कमेटी में महिलाओं को उचित भागीदारी दी जाएगी। महिलाओं के हितों के लिए कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से रानी पाला, विनीता यादव, राम सहेली, रेखा, राजकुमारी, उषा देवी, दिलशाद खान, अजय, विश्वास आदि मौजूद रहे
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |