“मिशन शक्ति” अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारों के प्रति किया जागरुक

😊 Please Share This News 😊
|
यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस
बरिष्ठ पत्रकार आलँ इंडिया रामा नन्द तिवारी संत कबीर नगर
उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरुक किये जाने हेतु चलाये जा रहे महाभियान मिशनशक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित हो रहे मिशन शक्ति महाभियान कार्यक्रम के तहत उ0 नि0 प्रतिभा सिंह व महिला का 0 नंदनी उपाध्याय थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा गंगादेवी कपिलदेव महाविधालय में मय टीम द्वारा स्कूली छात्राओं महिलाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया
तथा उन्हे हेल्पलाइन नम्बरों- वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकाल सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 एवं सभी को जनपद के प्रमुख अधिकारियों के सीयूजी नंबरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उन्हे साइबर अपराध एवं महिला कानूनों की भी जानकारी दी गई
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |