सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की नोएडा देहात अध्यक्ष बनी अलका भट्ट

😊 Please Share This News 😊
|
नोएडा।सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत ) ने उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर में महिलाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करने के लिए नोएडा सैक्टर 25 निवासी अलका भट्ट को अध्यक्ष नोएडा देहात के पद पर नियुक्त किया।संस्था के संस्थापक डाo राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता लगातार विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं जिसमें गौतमबुद्धनगर भ्रमण के दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने संगठन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि जनपद के देहात क्षेत्र में महिलाओं की शैक्षिक- सामाजिक और आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, जिसमे सुधार किये जाने की बेहद आवयश्कता है, जिसे देखते हुए संस्था द्वारा नोएडा निवासी अलका भट्ट को अध्यक्ष नोएडा देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही नवनियुक्त अध्यक्ष अलका भट्ट ने कहा की संस्था ने नोएडा देहात की जिम्मेदारी देकर उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगी तथा जल्द ही नोएडा देहात टीम का गठन कर देहात क्षेत्र में सबसे पहले बेटियों की शिक्षा को लेकर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामप्रधान संगठन की अध्यक्ष विमलेश शर्मा,मंजू मेहता, वंदना झा और देव त्यागी आदि सदस्य मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |