प्रदर्शन से पहले ही सपा नेताओं को किया नजरबंद व गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊
|
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय व सेक्टर-19 में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में हिंसा के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा जाना था। राष्ट्रपति के नाम सौंपे जाने ज्ञापन में मामले की जांच के साथ ही दोषी अधिकारियों व लोगों पर कार्रवाई करने की मांंग थी। लेकिन इससे पहले ही गुरुवार सुबह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर मे नजर बंद कर दिया। वहीं कई कार्यकर्ता को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया। वहीं सपा ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना को सेक्टर 20 थाना पुलिस अपने साथ गिरफ्तार करके ले गई। जहां से बाद में उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। जिससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। सपा ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता और धनबल का घोर दुरुपयोग करके हिंसा हुई। यूपी का विधानसभा का चुनाव निकट है तब भाजपा सरकार को लोग सबक सिखाएंगे। सुनील चौधरी ने बताया घोर छलावा व अविश्वसनीय, क्योंकि इन्हीं सब सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने आदि के लिए भाजपा का पूरा शासनकाल काफी चर्चाओं में रहा। जनता कुछ भी नहीं भूली। बात-बात पर हल्ला बोल के तेवर वाली भाजपा यहां के गरीबों, किसानों व बेरोजगारों आदि के अधिकारों तथा दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम समाज के ऊपर यहां लगातार हो रहे अन्याय-अत्याचार व हिंसा पर चुप है। पंचायत चुनाव प्रदेश के डीएम-एसएसपी ने लड़ने का काम किया। अधिकारियों ने भाजपा के गुंडों को खुला छोड़ दिया, खुली छूट दी। भाजपा के लोगों को अंदर बैठाया गया। भाजपा के लोग ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिलाध्यक्ष चुनाव से एक कदम आगे निकल गए। एक मां, बहन, बेटी के साथ ऐसा व्यवहार कभी नहीं हुआ। भाजपा सरकार में आए दिन डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। देश में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तो अहम मुद्दा महंगाई था। लेकिन सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर लगातार फेल होती जा रही है। दूसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद डीजल-पेट्रोल, सीएनजी गैस, एलपीजी गैस, खाने में सरसों का तेल, रिफाइंड तेल के दाम लगभग दोगुने बढ़े हैं। मोदी सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। विश्व बाजार में कच्चे के तेल की कीमत इतनी सस्ती होने के बावजूद भी सरकार आम नागरिक से बड़ी मात्रा में टैक्स वसूल रही है। वहीं प्रवक्ता विनोद कुमार (बिल्लू) ने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती। लोकतंत्र बचेगा तभी तो विकास होगा। अगर वोट का अधिकार ही छीन लेंगे तो क्या होगा। यूपी में कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है। भाजपा के लोग सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। अब जब समाजवादी पार्टी लोगों की आवाज उठा रही तो उन्हें गिरफ्तार करके जेल मेंडाला जा रहा हैं। धारा 144 के नाम पर कार्रवाई की जा रही है। सपा इसे बर्दाश्त करने वाली नहीं है। मौके पर सुनील चौधरी विजय यादव ओमपाल राणा विकास यादव सतपाल प्रधान सविता गुलाटी मोनिका चौहान बब्बू यादव अमित भाटी सुमित अम्बावता गुर्जर गौरव गुर्जर विकास कुडिया कमल सिंह गोतम सैयद आफाक यादव अतुल यादव उर्मिला चौधरी प्रेमपाल यादव बाबू प्रधान इसाक खान रेखा सिंह राजपूत सुशीला भारती आदिल विजय यादव लखन यादव बब्बू यादव सतपाल यादव मोहित यादव प्रेमपाल यादव गौरव अनिल पंडित अलीशेर सतपाल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |