भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की कि घोषणा। अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लड़ेंगे गुरभाग सिंह की पत्नी डॉ दलजीत सिंह

😊 Please Share This News 😊
|
पीलीभीत से इंद्रजीत सिंह राजपूत ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट
पीलीभीत-भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के जिला पंचायत अध्यक्ष के नामित प्रत्याशी की अटकलों पर अब जाकर विराम लगाया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारणी ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की करी औपचारिक घोषणा की। अब भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बार्ड नंबर 6 से जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशी गुरभाग सिंह की पत्नी डॉ दलजीत कौर को बनाया। भारतीय जनता पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए कई दिनों से प्रत्याशी को लेकर आपसी खींचतान चल रही थी। इस आपसी खींचतान की वजह से भारतीय जनता पार्टी में बड़ी टूट भी हुई थी।
बड़ी टूट मे कुल जीते हुए 5 उम्मीदवारों के सहारे भारतीय जनता पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी करना चाहते थे। स्वामी प्रवक्ता नंद को प्रत्याशी ना बनाए जाने से रुष्ट होकर समाजवादी पार्टी का हाथ थामा,स्वामी प्रवक्तानंद को लेकर बरेली मंडल भी चर्चा में रहा। जिले की खींचतान व स्वामी प्रवक्ता नंद का भारतीय जनता पार्टी को छोडने का मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस दौरान प्रत्याशी का भी ऐलान किया। जिसके दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति उपरांत भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत जिले में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु डॉ दलजीत कौर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया जिसमें सदर विधायक 127 विधानसभा से संजय सिंह गंगवार 128 विधानसभा से विधायक किशन लाल राजपूत 129 विधानसभा से विधायक बाबूराम पासवान 130 विधानसभा से विधायक राम सरन वर्मा भी उपस्थित रहे
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |